प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश की यात्रा के दौरान रायल आर्मी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया?
क. जापान
ख. चीन
ग. भारत
घ. सऊदी अरब
उत्तर: घ. सऊदी अरब – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान रायल आर्मी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. नरेंद्र मोदी जी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर पहुचे है जहा उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की.
प्रश्न 2. एचबीआर के द्वारा जारी वर्ष 2019 के दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ की सूची के टॉप-10 में कितने भारतीय मूल के सीईओ को स्थान मिला है?
क. 2 सीईओ
ख. 3 सीईओ
ग. 5 सीईओ
घ. एक भी नहीं
उत्तर: ख. 3 सीईओ – हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू (एचबीआर) के द्वारा जारी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ की 2019 सूची के टॉप-10 में भारतीय मूल के 3 सीईओ को स्थान मिला है, छठे स्थान पर अडोबी के शांतनु नारायण, 7वे स्थान पर मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा और नौवें स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला है.
प्रश्न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब के यात्रा के दौरान दोनों देशो के बीच कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?
क. 5 समझौतों
ख. 10 समझौतों
ग. 12 समझौतों
घ. 18 समझौतों
उत्तर: ग. 12 समझौतों – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब के यात्रा के दौरान दोनों देशो के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है. ये सभी समझौतों रक्षा उद्योगों के सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, सुरक्षा सहयोग और नागरिक उड्डयन सहित कई क्षेत्रों के लिए हुए है.
प्रश्न 4. भारत के किस राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र
उत्तर: घ. महाराष्ट्र – भारत के महाराष्ट्र राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना है. वे 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहेंगे और आने वाले अगले 4 दिनो में उनका शपथ ग्रहण होगा.
प्रश्न 5. लाइसेंसिंग नियमों का पालन नहीं करने पर आरबीआई ने किस बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
क. यस बैंक
ख. यूनियन बैंक
ग. बंधन बैंक
घ. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
उत्तर: ग. बंधन बैंक – लाइसेंसिंग नियमों का पालन नहीं करने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बंधन बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. नियमों के तहत बंधन बैंक तय समय सीमा में अपनी प्रमोटर होल्डिंग कम नहीं कर पाया है. साथ ही आरबीआई ने सहकारी क्षेत्र के जनता सहकारी बैंक पर 1 करोड़ और जलगांव पीपुल्स सहकारी बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है.
प्रश्न 6. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार कौन सी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार
उत्तर: क. दूसरी बार – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला है वे वर्ष 2022 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे. नीतीश कुमार ने पहली बार अप्रैल वर्ष 2016 मेंजदयू की कमान संभाली थी.
प्रश्न 7. 31 अक्टूबर को किसके जन्मदिवस पर भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है?
क. लाल बहादुर शास्त्री
ख. सरदार वल्लभ भाई पटेल
ग. सी वी रमन
घ. आर्यभट
उत्तर: ख. सरदार वल्लभ भाई पटेल – 31 अक्टूबर को भारत की लोह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर पुरे भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. कहा जाता है की सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय करके हमारे देश भारत को एक राष्ट्र बनाया था.
0 Comments